हाथरस के सहपऊ में महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान देने से पहले तीन माह एवं दो वर्ष की बच्चियों को फेंका ,एक बच्ची की सिर फटने से मौत, दूसरी बच्ची को आई मामूली चोट
सहपऊ कस्बे अहेरियान मौहल्ले की रहने वाली महिला ने ग्रह क्लेश के कारण एक तीस वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके साथ दो वर्ष एवं तीन माह की दुग्धमुही बच्ची भी थीं। जिनको बचाने के लिए उसने दोनों बच्चियों को दूर फेंक दिया। इनमें से तीन माह की बच्ची के सिर में चोट लगने से मौत हो गयी वही दो वर्ष की बच्ची को मामूली चोट आई। राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है।
सहपऊ कस्बा के मोहल्ला अहेरियान निवासी सुशील कुमार एवं तीस वर्षीय उसकी पत्नी पिंकी के मध्य दो दिन से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े के चलते पिंकी मंगलवार की शाम घर से दो वर्षीय बच्ची शास्त्री एवं दुग्धमुही तीन माह की बच्ची बेबी को लेकर घर से निकल गयी जब उसके पति को पता लगा तो वह गांव बुढाइच पर पहुँचा और उसे काफी रोका, रोककर समझाने के बाद न मानी तो वह दो वर्ष की बच्ची को लेकर घर चला गया।
सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस पहुँची तो पुलिस के समझाने के बाद वह घर चली गयी। आज सुबह होने पर वह मायके पानीपत जाने के लिए वह घर से निकली और जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पहुँची थोड़ी देर बाद उसका पति भी पहुँच गया। काफी समझाया वह नही मानी और लाइन-लाइन वह रेलवे ट्रेक पर चलने लगी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गयी उससे पहले उसने अपनी दोनों बच्चियों को दूर फेंक दिया जिसमें तीन माह की बच्ची चोट लगने से मौके पर ही खत्म हो गई तो वही दो वर्ष की बच्ची को मामूली चोट आई और उसका इलाज जारी है।

