जहाँ पूरे देश मे होली की धूम है तो वही बरेली भी होली के रंग से सराबोर है। ऐसे में होली के अवसर पर भव्य ऐतिहासिक होली रामबारात निकालने की परंपरा चली आ रही है। इसी क्रम में आज होली के अवसर पर 163वी होली राम बारात निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में रामबाराती शामिल हुए। बरेली की होली इसलिये भी खास होती है क्योंकि यहाँ लोगो को होली के अवसर पर रामबारात का बेसब्री से इंतजार रहता है।
इस राम बारात में हजारों हुरियारे एक दूसरे के ऊपर रंगों की बौछार करते है। शहर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरने वाली इस राम बारात में हुरियारों की तमाम टोलियां शामिल मौजूद रहती है, जो लोगों पर रंग और गुलाल की बारिश करते हुए आगे बढ़ती है। बरेली ही एक मात्र ऐसा शहर है, जहां पर होली के अवसर पर रामलीला का आयोजन किया जाता है।
इस रामलीला में होली के एक दिन पहले राम बारात निकाली जाती है। इस अवसर पर रामबारात का स्वागत विभिन्न संगठनों के द्वारा किया गया। यह राम बारात मलूकपुर चौराहे से शुरू होकर बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना घन्टाघर, नावेल्टी चौराहा, रोडवेज, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज, सिकलापुर, मठ की चौकी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला, होती हुई बमनपुरी के नरसिंह मंदिर पर समाप्त होती है। इस राम बारात को लेकर प्रसाशन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। राम बारात के साथ काफी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, और पुलिस बल भी तैनात रहा।

