2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ ने धमाल मचा दिया था। फिल्म ने दर्शकों के दिल पर राज कर लिया था। फिल्म हॉरर और कॉमेडी आधारित थी। फिल्म के डायलॉग भी काफी फेमस हुए थे। एक बार फिर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर साथ नजर आने वाले अपनी इसी फिल्म के स्वीकल पार्ट में। जीं हां आपको बता दे ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है और फिल्म फिर से हॉरर और कॉमेडी के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार होने लगी है। अभी से फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है।
27 जून से ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है इस बात की खबर राजकुमार राव ने श्रद्धा कपूर संग इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा कर इसकी जानकारी दी। जिसमे उन्होने लिखा ”क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरुष?” जिसके बाद लोग पोस्ट देख अपनी खुशी जाहिर कर रहें है तरह तरह के कमेंट्स कर हैं ‘ओ स्त्री, जल्दी आजा’, ओ स्त्री आज ही आना है, बिक्की प्लीज जैसे कमेंट कर रहे हैं।

इंस्टारग्राम पोस्ट पर राजकुमार राव ब्लैक कलर की शर्ट में नजर आए जिसमे उन्होनें और अपने होंठों पर उंगली रखी हुई है और वही श्रद्धा ने सूट पहना हुआ है और गुलाबी दुपट्टा, माथे पर काली सी छोटी बिंदी में सादगी लुक में नजर आईं। फैंस को उनका प्रीटी लुक काफी पसंद आया और जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहें हैं।


आपको बताते चले कि दें कि ‘स्त्री 2’ फिल्म स्त्री की रिलीज के छह साल बाद 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी अपना अपने किरदार में नजर आएंगे।

