अलीगढ़ के इगलास थाना इलाके के कजरौट गांव जंग का अखाड़ा बन गया मामूली कहासुनी को लेकर एक ही गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, ईट पत्थर चले जानकारी के मुताबिक बात सामने आई है कि दोनों ही पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग आपस में भिड़े और घायल, भी हुए।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाती है और घायलों को पुलिस ने मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक ही गांव के दो पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आ रहे हैं जमकर लाठी-डंडे चल रहे हैं, घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष इगलास भी मौके पर पहुंच गए हैं, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है कि क्या मामला है।
क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गांव कजरौट थाना इगलास से दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी, घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, तथा घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, आनन-फानन में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है, शेष वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की जा रही है।

