उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला समाने आया है, जहां प्रशसन की कार्य शैली से परेशान हो कर एक व्यक्ति ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। जहां दबंगों द्वारा पुलिस से साँठ गांठ कर जमीन पर कब्जा कर पीड़ित पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला
मामला गाजियाबाद के मोदीनगर में ग्राम खंजरपुर में स्थित भूमि से जुड़ा है जहां खसरा नंबर 140 संदीप चौहान के नाम पर दर्ज है और खसरा नंबर 141 मे सरकारी भूमि पर कुछ लोगों को पट्टा आवंटित किए गए हैं। जिसको लेकर संदीप चौहान का आरोप है कि सरकारी जमीन के पट्टा धारक ने खसरा नंबर 140 की भूमि को कब्जा करके 141 में शामिल कर लिया है। निजी जमीन का सरकारी जमीन में शामिल होने की बात संदीप को तब पता चली जब वो अपने मजदूरों से जमीन को घेरने के लिए दीवार करा रहा था।
ये भी पढ़ें ; नोएडा से उड़ान भरने के लिए अभी और करना होगा इंतजार, संचालन की तिथि छह महीने आगे बढ़ी
आगामी संपूर्ण समाधान दिवस में आत्मदाह की चेतावनी
इस बीच सरकारी जमीन के दबंग पट्टा धारक ने पुलिस से साठगांठ करके पीड़ित के खिलाफ एससी एसटी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसके बाद संदीप को कई महीनों से तहसील और प्रशासन के चक्कर काट रहा है। लेकिन प्रशासन उसकी एक बात भी सुनने को तैयार नहीं हैं। जिसके बाद तहसील और प्रशासन की कार्यशैली से परेशान होकर संदीप चौहान ने आगामी संपूर्ण समाधान दिवस में आत्मदाह की चेतावनी दी है।
कार्यशैली से आहत होकर लोग कर चुके हैं आत्मदाह
सरकारी सीस्टम द्वारा लापरवाही और आम जनता के प्रति रूढ रबैया को लेकर पहले भी इस तरह की बात की जा चुकी है। आपको बता दे की इससे पहले किसान सुशील ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली से आहत होकर संपूर्ण समाधान दिवस मे आत्मदाह की थी

