11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर मचाने के लिए आ रहें तारा और सकीना 22 सालों के बाद सनी देओल और अमीषा तहलका मचाने आ रहें हैं पहले गदर में तारा सिंह अपने प्यार के लिए यानि सकीना के लिए पाकिस्तान गए थे और अब इस बार अपने बेटे जीते के लिए वो पाकिस्तान जाएंगे। हाल ही में गदर2 का धामकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ रोमांस, पावर पैक एक्शन से भरपूर ट्रेलर के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं फिल्म को देखने के लिए।
गदर2 के धमाकेदार ट्रेलर रिलीज के बाद शानदार लॉन्च इवेंट भी रखा गया तारा यानि सनी देओल सकीना यानि अमीषा पटेल वेन्यू पर फिल्मी स्टाइल में ही पहुंचे जहां स्टार्स गाड़ी से पहुंचते है किसी भी लॉन्च इवेंट में लेकिन तारा सकीना ने गदर स्टाइल में ट्रक से एंट्री मारी और दोनों के लुक की बात की जाए तो सनी पाजी कुर्ते के ऊपर कोट पैजमा और सिर पर पग बांधकर तारा वाले लुक में पहुंचे तो वहीं अमीषा सकीना के लुक में पिंक कलर के शरारे में पहुंची एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थी।
ट्रक से उतरने के बाद सनी और अमीषा ने साथ में पोज देकर फोटो खिचवाए इसके बाद ढोल पर भांगड़ा किया फैंस दोनों के फोटो और वीडियो देखकर खूब खुशी से झूम उठे। लंबे समय के बाद अमीषा की गदर 2 से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के लॉन्च इवेंट में अमीषा की स्माइल ने भी फैंस का दिल जीत लिया। वहीं कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अफवाह भी उड़ी थी कि एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा को अनप्रोफेशनल बताया था। लेकिन बाद में दोनों का विवाद सुलझ गया और लॉन्चिंग इवेंट में अमीषा ने डायरेक्टर अनिल शर्मा को गले लगाकर अफवाहों को विराम दे दिया।
गदर 2 के ट्रेलर आते ही गदर मच चुका है 50 मिलियन व्यूज ट्रेलर को मिल चुकें हैं। जबरदस्त डायलॉग, और ट्रेलर के आखिरी में सनी देओल के सामने हैंडपंप नजर आ रहा है तो क्या फिर तारा सिंह का वो हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन दिखेगा ये तो फिल्म में दिखेगा 11 अगस्त को।

