दिल्ली शहर में अपराध करना एक आम बात हो चली है बीते कुछ समय में राजधानी में कई खौफनाक किस्से हुए लेकिन अब जो मामला सामने आया है उससे आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी दरअसल दिल्ली के बुराड़ी में एक बेटे को अपने पिता पर शक था कि वो काला जादू करते हैं, जिसके बाद बेटे ने सच का पता लगाने के लिए अपने पिता के कमरे में कैमरा लगा दिया और इसके बाद जो उसने देखा उसके होश उड़ गए।…
बेटे को पिता पर काले जादू होने का शक था लेकिन वो तो पीठ पीछे ऐसा काम कर रहे थे कि एक बेटे के लिए काफी शर्मनाक था अपने पिता द्वारा एक लड़की के साथ रेप करना। इसके बाद बेटे ने लड़की के साथ रेप का वीडियो लड़की के पिता को भेज कर शिकायत कर दी। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस ने पिता-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब आप और भी शॉक हो जाएंगे दरअसल 68 साल के बुज़ुर्ग जो कि एक बेटे का पिता है वो लड़की के साथ रेप अप्रैल से कर रहा था लेकिन मामला तब प्रकाश में आया जब 27 जून को दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली शिकायत में कहा गया कि उनकी बेटी के साथ अप्रैल में बहला-फुसलाकर रेप की घटना हुई थी।
इस मामले में जब पुलिस ने पिता और बेटे दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो बेटे ने कहा कि उसे शक था कि उसके पिता काला जादू करते हैं और सच्चाई का पता लगाने के लिए उसने उनके कमरे में छिपा दिया था लेकिन जब उसने देखा कि उसके पिता किसी नाबालिग के साथ रेप कर रहें हैं तो उसने वीडियो बनाकर लड़की के पिता को भेज दिया। बेटे को पुलिस ने इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि इस तरह के वीडियो बनाना जुर्म है इसलिए बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने जब बुजुर्ग से पूछताछ की तो उसने कहा कि वो मिर्जापुर वेब सीरीज फिल्म से काफी प्रभावित हुआ था। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं, एक अन्य व्यक्ति को भी इस मामले में जेल भेजा गया है, ये वही व्यक्ति है जिसने लड़की के परिवार को धमकाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसको एक अलग केस में गिरफ्तार किया है।

