बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने एक अजीब बयान से चार्चा में आ गए हैं। हिंदूराष्ट्र को लेकर खुले मन से अपनी बात रखने को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बच्चे पैदा करने को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर पहले भी सियासत होती रही है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों की शादी नहीं हुई है वे जल्द शादी करें और तीन से चार बच्चे पैदा करें जिनमें से एक बच्चा भगवान राम के काम के लिए होना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर शहर के रामलीला में राम जन्म महोउत्सव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने मंच से कहा कि लोगों को कम से कम 3 से 4 बच्चे पैदा करने चाहिए और 2 बच्चे तो भगवान राम के लिए रखना चाहिए। पंडित शासत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा कि समझदार को इशारा काफी होता है. उन्होंने आगे कहा कि में किसी धर्म को नीचा नहीं दिखाना चाहता में तो केवल अपने धर्म के लोगों को जोड़ने का काम रहा हूं।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि अब किसी की जल रही है तो इसमें हम क्या करें…हम तो कुछ दिनों से मलहम लेकर चल रहे हैं। हमारा कहना है कि भैया आप आपनी जलन बरकरार रखो हम अपना जलवा बरकरार रखेंगे। अब राम की बात करन से किसी को टेंशन है। हिंदू राष्ट्र से किसी को टेंशन है तो इसमें हम क्या करें जलन वाले लोग हार्ट अटैक की दवा खाएं।
आपको बता दें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा की चुनौती पर अपनी देते हुए कहा कि हम कोई फरमाइशी गीत नहीं हैं। हमने कितनी बार चुनौतियों को स्वीकार किया। हमने कितनी बार टेस्ट नहीं दिया। भला अब यही थोड़ी करते रहेंगे, लोग पब्लिकसिटी के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। मैं कोई हेलो फरमाइश नहीं हूं जो हर किसी के भी कहने पर चुनौती स्वीकार कर लूं।
वहीं हाल ही में छिंदवाड़ा के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. टाटा ने सीधे तौर पर धीरेंद्र शास्त्री को सीधी चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि यह सब आडंबर है यदि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मेरी लिखी पर्ची को खोल कर पढ़ दे तो वह उनको 1 करोड़ रुपए का इनाम देंगे, उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्ची निकालने के नाम पर आडंबर करते हैं। महाराष्ट्र के बाद दूसरी बार छिंदवाड़ा की धरती से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी गई है।
बताते चलें कि जनवरी माह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री को श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने उन्हें खुला चैलेंज दिया था कि धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां या चमत्कार करके दिखाएं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा कर देंगे तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को 30 लाख रुपए दिए जाएंगे. इसके बाद यह भी आरोप लगा था कि इस चुनौती के बाद धीरेंद्र शास्त्री नागपुर में अपनी कथा 2 दिन पहले ही समाप्त कर वापस लौट गए. श्याम मानव की ओर से महाराष्ट्र जादू-टोना एक्ट के तहत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को एक लिखित आवेदन भी दिया गया था. जांच के बाद नागपुर पुलिस ने इस आवेदन को खारिज करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्लीन चिट दे दी थी।

