राघव और परी (Ragneeti) शादी के बंधन में बंध गए हैं और फैंस के बीच फाइनली अपनी शादी के फोटो भी शेयर कर दिए हैं। सबसे पहले परिणीति ने अपने इंस्टा पर फोटो शेयर किए और लिखा- नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा रिश्ता अब हमेशा के लिए अब शुरू होता है। फोटो में राघनीति (Ragneeti) प्यार में डूबे आए नजर।


शादी के बाद राघनीति उदयपुर से एयरपोर्ट के लिए निकले
अब राघव और परिणीति राघनीति (Ragneeti) हो चुके हैं और कपल अब उदयपुर से एयरपोर्ट के लिए वापसी आने के लिए निकल चुका है और दोनों का सिंपल लुक सामने आया है परी ने ब्लू जींस के साथ पिंक टॉप और उसके ऊपर एक श्रग कैरी किया तो वहीं राघव ने ब्लैक जींस के साथ व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी और काला चश्मा लगाए हुए वो काफी डैशिंग दिखे। परी राघव (Ragneeti) का हाथ थामे काफी ब्लश करती हुईं नजर आईं। दोनों ने मीडिया को पोज दिए और इस दौरान कपल की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली।
विदाई के समय भावुक हो गईं थी परी राघव ने अपनी पत्नी को संभाला
अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए राघव ने अलग अंदाज अपनाया था बोट से परी का हाथ थामने के लिए वो पहुंचे और सात जन्मों के रिश्ते में बंध गया कपल शादी की फोटो से पहले दोनों के रिस्पेशन का लुक सामने आया था जिसमें परिणीति पिंक साड़ी, हाथों में पिंक चूड़ा, मांग में सिंदूर, गले में हार और मंगलसूत्र पहने नई नवेली दुल्हन परी बेहद ही खूबसूरत लगी तो राघव ब्लैक सूट में काफी डैशिंग लगे जानकारी के मुताबिक ये भी सामने आया कि विदाई के समय परी इमोशनल हो गईं थीं तो राघव ने साये की तरह उन्हें संभाला।

