प्रयागराज में प्रचलित राजू पाल और उमेश पाल के हत्याकांड के बाद इस मामले में एक्शन लिया जाना शुरू किया जा चुका है। अतीक अहमद के साथ उनके घर से इस मामले को लेकर सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया इसमें अतीक अहमद के दो बेटे भी शामिल हैं। अतीक अहमद के बेटे एहजम आबान को हिरासत में लिए गए हैं। घर में मौजूद बेटों के चार दोस्तों को भी हिरासत में लिया गया है। घर में काम करने वाले नौकर को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस का सख्त और ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अतीक अहमद के दोनों बेटे पढ़ाई करते हैं एक बारवीं में है दूसरा नौंवी में है। उमेश पाल के परिवार वालों ने बाहुबली अतीक अहमद पर गुजरात जेल से ही साजिश की हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा जहां हत्या को अंजाम दिया गया था वहां से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
बता दें उमेश पाल राजू पाल की हत्या का मुख्य गवाह था। अतीक अहमद ने उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मी को शुक्रवार को गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया। इस मर्डर केस में एसटीएफ भी लगाई गई है, डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह की अगुवाई में एसटीएफ की यूनिट घटनास्थल पर जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त ने भी इस मामले को लेकर 8 से 10 टीमों को अलग अलग जगहों पर पूरे मामले की जांच में लगा दिया गया है। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने कहा है कि इस मामले को लेकर अलग अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है जिससे ये पता लग पाए कि उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मी पर हमला करने वाले कितने लोग थे।

