मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित Hindon Airbase पर हलचल बढ़ गई। सबसे पहले दो हाई-प्रोफाइल वीआईपी गाड़ियां पहुंचीं, उसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी तेजी से पहुंचे। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इन वीआईपी गाड़ियों में कौन था। गाड़ियों की नंबर प्लेट पर अशोक स्तंभ का चिन्ह लगा था, जो आमतौर पर राज्यपाल और राष्ट्रपति की गाड़ियों पर होता है। इन गाड़ियों पर दिल्ली की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी थी।
सर्वदलीय बैठक की विदेश मंत्री ने की प्रशंसा
मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक के दौरान बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर अपडेट दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सभी दलों के एकमत समर्थन और समन्वय की प्रशंसा की। जयशंकर ने संसद में हुई बैठक की तस्वीरें शेयर करे हुए लिखा, आज मैंने संसद में बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों के बारे में सर्वदलीय बैठक की जानकारी दी। मैं इस बैठक के दौरान दिखाए गए एकमत समर्थन और समन्वय के लिए सभी दलों की सराहना करता हूं।
Hindon Airbase पर ठहरी है पूर्व प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में आरक्षण नीतियों के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अराजकता फैल गई है, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को अचानक इस्तीफा देना पड़ा और देश से भागना पड़ा। हसीना सोमवार रात बांग्लादेश वायुसेना के सी-130जे सैन्य परिवहन विमान से भारत पहुंचीं। खबर है कि वह लंदन जाने की योजना बना रही हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर विचार करने के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
वायुसेना के सी-130जे विमान से भारत पहुंची है Sheikh Hasina
गौरतलब है कि Sheikh Hasina का विमान, जो लंदन जाते समय गाजियाबाद के Hindon Airbase पर उतरा, बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच आया था। सूत्रों से पता चला है कि वह बांग्लादेश वायुसेना के सी-130जे विमान से आई हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह उसी विमान से लंदन जाएंगी या किसी दूसरे विमान से जाएंगी।

