गाजियाबाद। पार्षद रामनिवास बंसल के वार्ड 70 जनकपुरी के वृन्दावन गार्डन में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर सुनीता दयाल के कर द्वारा किया गया जिसकी लागत 68 लाख है उक्त कार्य 15वां वित्त आयोग की पास कराया गया था जिसका आज महापौर ने जाकर कार्य शुरू कराया है व उक्त राशि मे अधिकतम वृन्दावन गार्डन में विकास हो जाएगा।
कई वर्षों से सड़क व नाली निर्माण को लेकर लोग कर रहे थे मांग
वृन्दावन गार्डन में लगातार कई वर्षों से स्थानील लोगो द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण की मांग थी लगातार स्थानील पार्षद भी उक्त कार्य के निर्माण के लिए प्रायसमय थे लेकिन महापौर के द्वारा उक्त कार्य शुरू कराया गया है जिसका लाभ लगभग 50 हज़ार लोगो को होगा,महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया कि आप स्थानीय लोग एवं आपही के बीच के पार्षद है आप सभी को सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए कार्य मे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
जनता की मांग पर,जनकपुरी के खजूर वाले पार्क का नामकरण क्षत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा:महापौर
उद्घाटन के उपरांत स्थानील जनता ने पार्षद के माध्यम से महापौर के समक्ष खजूर वाले पार्क का नामकरण क्षत्रपति शिवाजी के नाम पर रखने की बात रखी गयी जिसके लिए महापौर सुनीता दयाल ने जनता को नियमानुसार नामकरण करने की बात कही और पूरा प्रयास किया जाएगा नामकरण करने हेतु। इस दौरान बिजेन्द्र भड़ाना मंडल अध्यक्ष, नीरज,पंकज तिवारी,अनुपमा रघुवंशी, राजवीर,इंदरजीत पांडेय,गोरे पांडेय, के एन जोशी, चौधरी सुभाष,हनुमान कौशिक, प्रियरंजन,अमित शर्मा,प्रवेश विधुरी, आकाश ठाकुर एव अन्य लोग उपस्थित रहे।

