ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
सावन 4 जुलाई से लग गए हैं और देवों के देव महादेव की भक्ति का रंग भी लोंगो पर चढ़ चुका है सुबह से ही मंदिरों में लोंगो की आस्था की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस साल का सावन शिव भक्तों के लिए 58 दिनों का होगा यानि 4 जुलाई से महादेव का पर्व 31 अगस्त तक चलेगा।
शिव के भक्तों पर सावन के पहले दिन से ही भक्ति का खुमार चढ़ चुका है। कावड़ लेने के लिए भक्त 4 जुलाई को पहले सावन के दिन धूम धड़ाके के साथ निकल रहें हैं। श्रावण का ये पवित्र महीना महादेव के भक्तों में एक अलग उल्लास पैदा कर देता है दरअसल सावन के महीने ही मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे भगवान शिव प्रसन्न होकर मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
सावन के महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। पूरे सावन महीने के दौरान हर दिन शिवजी की पूजा-उपासना करने पर सभी तरह की मनोकामना जल्दी पूरी होती हैं। सावन के महीने में सोमवार व्रत, मासिक शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। ॐ नमः शिवाय के जयकारे से 4 जुलाई की सुबह पहले सावन के दिन आकाश गूंजाएमान हो उठा है। सावन का केवल ये महीना नहीं माना जाता शिव भक्तों के लिए ये पवित्र सावन उत्सव, उमंग, उल्लास का महीना होता है और उन लोंगो के लिए ये पर्व काफी फलदायक लेकर आता है जो पूरे साल पूजा नहीं कर पाते अगर सावन के पवित्र महीने में महादेव की आस्था कर लेते हैं तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सभी प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को देवाधिदेव महादेव के पावन 'श्रावण मास' के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 3, 2023
बाबा भोलेनाथ सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव! pic.twitter.com/dPIEaxhW6n
भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना को समर्पित, पावन मास श्रावण आज से प्रारंभ हो रहा है। अटूट श्रद्धा और समर्पण की प्रतीक, कांवड़-यात्रा के पुण्यभागी, सभी भक्तों का स्वागत-अभिनंदन है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 3, 2023
लोक-मंगल के ध्येय से परिपूर्ण इस यात्रा के प्रति मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!
ॐ नमः शिवाय!
सूबे की सीएम ने भी श्रावण मास के शुभारंभ की देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं दी और ट्विटर के माध्यम से लिखा- बाबा भोलेनाथ सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव! भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना को समर्पित, पावन मास श्रावण आज से प्रारंभ हो रहा है। अटूट श्रद्धा और समर्पण की प्रतीक, कांवड़-यात्रा के पुण्यभागी, सभी भक्तों का स्वागत-अभिनंदन है। लोक-मंगल के ध्येय से परिपूर्ण इस यात्रा के प्रति मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! ॐ नमः शिवाय!

