दिल्ली में आप पार्टी और भाजपा के बीच मामले काफी गरमाया हुआ है। आप पार्टी और भाजपा के बीच महाभारत का युद्ध छिड़ा हुआ है लेकिन दोनों के बीच लड़ाई में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है। वो कहते हैं ना लड़ाई चल रही है किन्हीं दो पक्षों में और बीच में कोई तीसरा आकर आग में घी डालने का काम में जुट जाते हैं
दिल्ली में इन दिनों काफी घमासान देखने को मिल रहा है आप पार्टी इन दिनों काफी मुश्किल समय से गुजर रही है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जबसे सीबीआई की हिरासत में हैं तबसे भाजपा को तो जैसे मौका मिल गया शब्दों का बाण से आप पार्टी पर हमला करने का।
लेकिन आपस की भाजपा और आप पार्टी की इस जंग में अब कांग्रेस ने कूदकर मनीष सिसोदिया पर निशाना साधना शुरू कर दिया है दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा है कि शराब मंत्री सिसोदिया तीसरी बार बेल लेने में फेल हो गए, उन्होंने शराब में महाघोटाला किया, इसलिए आज वो सलाखों के पीछे हैं।
वहीं भाजपा लगातार आप पार्टी पर कड़े और तीखे वार करने में जुटी हुई है, साथ ही उन्होनें आप पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया के पक्ष में लगातार जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल रहें हैं। शनिवार को भी आप के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिससे कई जगह तो लंबा जाम तक लग गया।
ये तो कुछ भी नहीं हैं आने वाले दिनों में आप पार्टी को मुसीबतें घेरने वाली हैं। क्योंकि पहले तो केवल भाजपा ही निशाना साधने में जुटी थी लेकिन अब कांग्रेस भी इस दिल्ली के महाभारत युद्ध में बेहद ही आक्रामक तरीके से कूद पड़ी है। तो आप पार्टी के लिए ये काफी चिंता का विषय बन सकता है। अभी तक कांग्रेस सोए हुए शांत मोड में थी लेकिन अब कांग्रेस का रवैया धीरे धारे बदल रहा। पार्टी धीरे धारे आक्रामक हो रही है।
कांग्रेस ने ये साफ कर दिया है कि वो अब चुप नहीं रेहगी, दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने जितना भी जनता को अंधेरे में रखा लिया हो लेकिन अब आवाज़ उठेगी। आप के खिलाफ कांग्रेस की ओर जन अभियान की शुरुआत करने का एलान को भी उसी नजरिए से देखा जा रहा है। फिर दिल्ली की पूर्व सीएम रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित में एक्टिव मोड में आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से वह लगातार आप सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
वहीं AAP पार्टी अपने को बचाने के लिए दो कद्दावर नेताओं यानी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी दिल्ली में आज से अपने डोर टू डोर अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं शनिवार को सीएम केजरीवाल ने संबोधन किया और कहा आम आदमी पार्टी(AAM AADMI PARTY) कर्नाटक के चुनाव में जुट गई है। सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है।
भाजपा सरकार में विधायक के बेटे के घर 8 करोड़ मिले लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, वहीं मनीष सिसोदिया के घर जब छापेमारी में कुछ नहीं मिला उसके बाद भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया इस डबल इंजन सरकार में बहुत भ्रष्टाचार है हमें नए इंजन की सरकार चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंदू मठों में जो दान जा रहा है, उसमें भी कमीशन मांगा जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया जाता है, लेकिन वो कुछ नहीं बोलते. कर्नाटक में सब कुछ बिकता है। यहां हर चीज का रेट चल रहा है। लेक्चर बनने के लिए 25 लाख रुपये चाहिए है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय जाते हैं और अपने भाषण में आम आदमी पार्टी का जिक्र करते हैं, लेकिन हम तो इन तीनों राज्यों में चुनाव ही नहीं लड़े। पीएम मोदी को डर लगता है। कहते हैं कि कट्टर ईमानदार लोगों से बचकर रहना। सही कह रहे हैं कि बचकर ही रहना। जितनी तेजी से आप बढ़ रही है, उससे पीएम मोदी जल रहे हैं।

