टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट टाइगर-3 का ट्रेलर ( Tiger-3 Trailer) रिलीज हो चुका है एक्शन पैक्ड और इमोशंस से भरा ट्रेलर देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं फिल्म रिलीज को लेकर। तमाम फैंस ने ट्रेलर को देखते ही फिल्म को बेस्ट और ब्लॉकबस्टर बताया है बॉलीवुड के रोमांटिक किसर ब्वॉय इमरान हाशमी की निगेटिव झलक ने फैंस को क्रेजी कर दिया है।
धमाकेदार स्टंट, फाइट से भरपूर टाइगर-3 का ट्रेलर आउट
सलमान और इमरान के फेस ऑफ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं वहीं ट्रेलर ( Tiger-3 Trailer) में कटरीना कैफ और एक महिला के बीच टॉवल फाइट सीक्वेंस को लेकर भी फैंस एक्साइटेड हैं। ट्रेलर में सलमान खान अपनी फैमिली यानि अपनी वाइफ कटरीना अपने बेटे के साथ हैप्पी लाइफ जीते नजर आते हैं लेकिन विलेन बने इमरान हाशमी सलमान यानि टाइगर और उनकी फैमिली की जिंदगी को नर्क बनाने के लिए मंसूबे क्लियर करता है। धुंआधार एक्शन पैक ट्रेलर रिलीज के साथ फिल्म की अनाउंसमेंट डेट भी सामने आ चुकी है। टाइगर-3 12 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। सलमान के बाइक स्टंट से और बैकग्राउंड म्यूजिक से जान फूंकी गई है वो भी ट्रेलर में फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है।
कटरीना ने टाइगर-3 का शेयर किया ट्रेलर लिखा- टाइगर और जोया बैक
वहीं कटरीना कैफ ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- इस मिशन के लिए कोई नियम नहीं, क्योंकि इस बार यह व्यक्तिगत है! दिल थाम के बैठिए टाइगर और जोया इज बैक ( Tiger-3 Trailer) 12 नवंबर को हिन्दी, तमिल, तेलुगू में। शाहरूख खान भी टाइगर-3 में कैमियो रोल करते दिखेेंगे हालांकि अभी उनका कैमियो सीक्रेट रखा गया है।

