ओडिशा के बालासेर ट्रेन हादसे में 280 से अधिक मौत के आंकड़े सामने आए हैं और अभी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, वहीं 900 से अधिक लोगो के घायल होने की खबर है और अभी भी राहत बचाव का काम जारी है। कुछ घायल जिनका इलाज चल रहा है उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद 8 ट्रेने रद्द कर दी गई हैं जबकि 7 के मार्ग में बदलाव किया गया है और 1 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द है 1 ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।
हादसा इतना भयानक था कि सबकी रूह कांपी हुई है। एक यात्री ने बताया कि वो सोया हुआ था जब ये भयानक हादसा घटा तो उसकी नींद जैसे ही खुली उसके ऊपर 10से15 लोग गिर हुए थे और वो उनकी नीचे दब गया था जिसकी वजह से उसको काफी चोटें आईं हैं। शख्स ने बताया कि जब वो ट्रेन से जैसे तैसे बाहर निकला तब उसने भयानक दृश्य देखे लोग इधर उधर बिखरे पड़े थे कोई घायल था और जिनकी मौत हो गई थी उनके कई शरीर के अंग हिस्से कटे पड़े थे।
तमिलनाडु सरकार ने बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर्स जारी कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि हादसे का शिकार हुई ट्रेन में सफर कर रहे अपनों का हाल जानने के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 9445869843, 1070, 9445869848 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

