अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। 22जनवरी साल 2024 को भगवान श्रीराम मंदिर में विराजमान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी को पूजा के लिए न्योता भेजा जा चुका है फिलहाल पीएम कार्यालय से अभी इसको लेकर कोई जवाब नहीं आया है।
बता दें अयोध्या में बन रहा रामलला का मंदिर करीब 1800करोड़ की कीमत के पर बन रहा है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर की हर एक चीज बेहद खास और भव्यता से सुशोभित है। रामलला के मंदिर में लगने वाला विजय पताका भी करीब 15 कुंतल वजन के स्तंभ पर लगाया जाएगा।
साल 2024 का लोकसभा चुनाव और भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला का विराजमान बीजेपी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

