प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुछ शूटर अभी भी पुलिस के हाथों से फरार चल रहें हैं। पुलिस एक भी पल चैन की सांस लिए बिना लगातार आरोपियों के 5 राज्यों और और 13 शहरों में चप्पे चप्पे पर शूटर्स की तलाश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस हत्याकांड को अंजाम देने के तरीके से माना जा रहा है कि अतीक अहमद ने अपने अपराध के साम्राज्य पर असद की ताजपोशी कर दी है। इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया गया जिससे ये पता चल सके कि अतीक के बाद उसकी गैंग में किसका फरमान चलेगा।
बता दें अतीक का बेटा असद उमेश पाल को मारने में साफ तौर पर सामने था। असद क्रेटा कार से उतरकर और बिना बेखौफ के चेहरा छिपाए बिना पूरे कांड को अंजाम देता है। यही नहीं पिस्टल को लोड करके वो उमेश को दौड़ाकर वो गली में घुसकर गोली मारता है। बिना किसी डर के वो इतने खौफनाक वारदात को अंजाम दे देता है जरा भी नहीं सोचा कि सीसीटीवी में वो रिकॉर्ड हो रहा है उसका नाम सामने आएगा तो उसे सजा भी हो सकती है।
उमेश पाल की हत्या को लेकर अतीक के पूरो परिवार पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अतीक के दो बेटे अली अहमद, उमर अहमद जो पहले से ही जेल में बंद है उनपर अब पुलिस ने और सख्ताई बरतनी शुरू कर दी है। अतीक के दोनों बेटों को अलग अलग बैरक में रखा गया और सिक्योरिटी को भी टाइट कर दिया गया है और दोनों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है और पूरी फीड डीजी जेल के कंट्रोल रूम को भेजी जा रही है।

