दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना साधने का कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं अब उन्होनें ट्विट करते हुए कहा कि जिनसे ट्रेन नहीं चल रही वो देश कैसे चलाएंगे। अच्छी खासी ट्रेन का इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया है। AC वाली कोच की हालात ऐसी हो गई जैसे जर्नल और स्लीपर क्लास के डिब्बे होतें हैं।
सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर किए तीखे जुबानी वार
सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर तीखे जुबानी वार करते हुए कहा कि इन्हें सही से देश चलाना आता, अनपढ़ सरकार है, इन्हें कुछ समझ नहीं आता ये केवल हर क्षेत्र को बर्बाद करने में तुले हुए हैं।
जिस से ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा? https://t.co/dm01rcAlQH
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2023
अब भाजपा भी कहां पीछे हटने वालों में से है सीएम केजरीवाल के इस बयान पर करारा पलटवार करते हुए कहा- “’सही कहा केजरीवाल, आपको सरकार चलाना नहीं आता आप बस झूठ बोलना, धोखा देना, प्रचार करना और आरोप लगाना जानते हैं, वरना दिल्ली का इतना बुरा हाल नहीं होता।”
दरअसल 2 जून को ओडिशा के बालासोर बहनागा बाजार स्टेशन पर बड़ा दर्दनाक रेल हादसा हुआ जिसमें 288 लोगों की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए इसको लेकर रेल मंत्रालय को विपक्ष के काफी ताने झेलने पड़े हैं। सीएम केजरीवाल ने फिर एक बार इस दर्दनाक घटना का जिक्र कर केंद्र पर रेल की व्यवस्था पर निशाना साधा। RJD ने भी सीएम केजरीवाल की बात का समर्थन किया और केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रेन के डिब्बों को टॉर्चर सेंटर में बदल दिया है।
रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए 'यातना केंद्र' बना दिया गया है!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 18, 2023
AC, स्लीपर या जेनरल.. सभी की एक जैसी स्थिति है। लोग रिज़र्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है। pic.twitter.com/wkP3aIKTBG
सीएम केजरीवाल के समर्थन में RJD ने भी ट्विट कर केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि “रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए ‘यातना केंद्र’ बना दिया गया है! AC, स्लीपर या जनरल सभी की एक जैसी स्थिति है लोग रिज़र्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है।

