Noida Priya Rana : नोएडा में स्टंटबाजी का मामला थमने का नाम नहीं ले रही है। स्टंटबाज बाइक और कारों से खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं कि स्टंटाबाजी का वीडियो वायरल हो रहा हो अक्सर सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। नोएडा पुलिस के एक्शन के बाद भी स्टंटबाजों पर लगाम नहीं लग पा रही है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है इसमें कार की छत पर लेटकर एक युवक स्टंट कर रहा है। ये वीडियो नोएडा के थाना 24 क्षेत्र का बताया जा रहा है।
नोएडा की सड़कों पर कार की छत पर लेटकर जान जोखिम में डाल रहा युवक
वायरल हो रहा वीडियो 19 सेकंड का है। वीडियो में कार का नंबर भी दिख रहा है। इसका वीडियो सड़क पर चल रहे एक युवक ने अपने फोन में कैद कर वायरल कर दिया। अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्लेटफॉर्म के कई यूजर्स ने पोस्ट को शेयर भी किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग यातायात पुलिस को टैग कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने लोगों से की अपील
गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि जिले में स्टंटबाजी के मामलों को रोकने के लिए पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। जहां पर भी स्टंटबाजी के मामले सामने आते हैं, वहां पर तत्काल एक्शन लिया जाता है। अनिल कुमार यादव ने अपील करते हुए कहा है कि स्टंटबाजी से खुद की ही नहीं, बल्कि दूसरों की भी जान खतरे में पड़ सकती है। इसलिए लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए।

