आजकल लोंगो पर रील्स का बुखार इस कदर छाया हुआ है कि कोई भी कहीं भी रील्स बनाकर अपना नाम पॉपुलर करना चाहता है लेकिन कई बार वीडियो बनाने के चक्कर में लोग इतना पागल हो जाते हैं कि वो हादसे का शिकार हो जाते हैं या किसी भारी मुसीबत में फंस जाते हैं।
दुल्हन का कटा भारी चालान
दिल्ली की सड़क पर एक युवती दुल्हन के जोड़े में स्कूटी दौड़ाते हुए अपनी वीडियो बनवा रही थी लेकिन बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के उसे वीडियो बनाना भारी पड़ गया जब उसका तगड़ा चालान कट गया।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग जमकर मजे ले रहें हैं। दुल्हन के जोड़े में युवती स्कूटी चला रही है और पीछे गाना बज रहा है सजना जी वारी वारी जाउंगी लेकिन जैसे ही दिल्ली पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो नंबर प्लेट के जरिए युवती का नाम और पता जुटाया और थमा दिया 6000 का तगड़ा चालान।
Going 'Vaari Vaari Jaaun' on the road for a REEL makes your safety a REAL WORRY!
— Delhi Police (@DelhiPolice) June 10, 2023
Please do not indulge in acts of BEWAKOOFIYAN! Drive safe.@dtptraffic pic.twitter.com/CLx5AP9UN8
युवती को चालान थमाने के साथ साथ दिल्ली पुलिस ने नियमों को तोड़ने की हिदायत देते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए जागरूकता फैलाई है रोड़ पर रील्स बनाना होती है बेबकूफी, थोड़े से लाइक्स के लिए अपनी जान के खतरे में डालना होती है बेबकूफी।
रील्स बनाने के लिए दुल्हन के जोड़े में युवती एक हाथ छोड़कर बेफिक्र स्कूटी चला रही थी, बिना हेलमेट के वो सड़क पर तेजी से स्कूटी पर रील्स ना रही थी इतनी बड़ी लापरवाही से युवती के साथ हादसा भी हो सकता था। नियम तोड़कर इस तरह से दिल्ली पुलिस को जो भी दिख रहा है उस पर सख्त कार्रवाई लगातार कर रही है।
दुपहिया वाहन चालकों से लगातार अपील की जा रही है कि अपने जीवन को इस प्रकार की वीडियो और रील्स बनाने के चक्कर में जोखिम में न डालें क्योंकि रील्स बनाने के चक्कर में कई लोग अब तक हादसे का शिकार हो चुकें हैं।

