तेजस्वी प्रकाश(Tejasswi Prakash) टीवी का वो चेहरा हैं जिन्होनें कम समय में टीवी पर अपनी खास पॉपुलेरेटी बनाई है। बिग बॉस जीतने के बाद तेजस्वी का सितारा और भी चमक रहा है। अपने क्यूट और नटखट भरे स्वाभाव से उन्होनें बिग बॉस को भी अपना दीवाना बना लिया था लेकिन करण कुंद्रा को तेजस्वी से प्यार हुआ और दोनों आज रिलेशनशिप का बेहद ही खास बॉन्ड आपस में शेयर करते हैं।
बात की जाए हाल ही की तो 20 फरवरी को तेजस्वी को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया, उन्हें बीती रात दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला(Tejasswi Prakash best actress dada saheb phalke award) और इसे लेकर करण कुंद्रा के पिता का रिएक्शन आया। बीती रात दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी बड़ी हस्तियां पहुंची, बॉलीवुड सितारों के साथ साथ टीवी के स्टार्स ने भी चार चांद बिखेरा लेकिन सारी लाइमलाइट तेजस्वी प्रकाश ने बटोर ली बेहद ही सादगी भरे लुक से उन्होनें सबका प्यार एक बार में ही लूट लिया।

केवल लुक से ही नहीं टैलेंट के दम पर भी उन्होनें लाइमलाइट अपने नाम कर ली। बता दें कि तेजस्वी इस आवार्ड फंक्शन में बेहद ही प्यारी साड़ी पहनकर पहुंची जिसमें फ्लोरल थ्रेडवर्क हो रखा था, एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था और अपने लुक को कंपलीट करने के लिए रेड कलर का नेकपीस पहना हुआ था।(Beautiful Tejasswi Prakash in sarre) तेजस्वी ने अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टा पर सभी को थैंक्यू बोलते हुए लिखा- नागिन-6 को इतना प्यार देने के लिए मुझे प्यार देने का लिए दिल से शुक्रिया। ये तो अभी ट्रेलर था पिक्चर अभी बाकी है, फ्यूचर में आप सभी के लिए बहुत सारी चीजों को मैं लेकर आपके बीच आने वाली हूं, उम्मीद करती हूं आप अपना प्यार ऐसे ही मुझ पर लुटाएंगे।
तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा(Tejran) ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा- “Congrats little chua we are proud of you” इसके बाद तेजस्वी ने भी अपनी इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कुंद्रा अपने पापा की तरफ बढ़ रहें हैं और कह रहें तेजू को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। पूरा वीडियो करण कुंद्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी डाला हुआ है, जिसमें एक्टर के पिता, जो बाल कटवा रहे थे, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में तेजस्वी की जीत सुनकर सभी मुस्कुरा उठे और कहा, “कमाल है, तेजू हमें तुम पर गर्व है.” करण ने जवाब दिया, “मैं भी.” तभी करण के पापा कहते हैं कि नहीं इसे कम है. करण के पिता ने आगे कहा, “यह भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. बड़े बड़े लोगों को भी ये अवॉर्ड नहीं मिलता है. लेकिन वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें इतनी कम उम्र में यह सब मिला है. भगवान उस पर कृपा करें.” आपको बता दें तेजस्वी प्रकाश ने ‘नागिन 6’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता.

