नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। अपने हर लुक से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छा जाती हैं और कमेंट की बौछार लग जाती है। अभिनेत्री अपने करियर में कई शो का हिस्सा रही हैं, लेकिन जब से उन्होंने बिग बॉस 15 जीता है तब से सुर्खियों में हैं। तेजस्वी अपने फैशन सेंस और डाउन-टू-अर्थ व्यवहार, अपनी क्यूटनेस से अपने चुलबुले नेचर के कारण बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं। अक्सर उन्हें स्टाइलिश आउटफिट्स में देखा जाता है।
तेजस्वी प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में, नागिन 6 की अभिनेत्री सुंदर दिख रही हैं। तेजस्वी ने एक स्टाइलिश प्रिंटेड एथनिक को-ऑर्डिन पहना है और एक केप के साथ अपने आउटफिट को लेयर किया है। तेजस्वी आउटफिट में काफी प्यारी लग रहीं हैं। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर पोज़ भी दिए हैं।
दिवा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बहुत नॉर्मल सा मेकअप किया हुआ है और अपने सिंपल लुक से वो बिजलियां गिरा रहीं हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए तेजस्वी ने लिखा, “अच्छा मैं यहां हूं।” हमेशा की तरह, प्रशंसकों ने उनके कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है और उनके लुक और उनके आत्मविश्वास की प्रशंसा की है।
हाल ही में वह अपने ग्लैमरस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया के अलावा हाल ही में हुए कुछ इवेंट्स में उन्हें अपने स्टाइलिश अवतार में देखा गया है। इस गर्मी में आरामदायक लेकिन स्टाइलिश रहने के लिए तेजस्वी के एयरपोर्ट से लुक भी सामने आया है।
एक्ट्रेस को आज एयरपोर्ट पर मिंट ग्रीन कुर्ती में सलवार और दुपट्टे के साथ मैचिंग कलर स्कीम में स्पॉट किया गया। खुले बालों और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। फुटवियर के लिए उन्होंने टैन हील्स चुनीं जो कुर्ती के साथ अच्छी तरह से मेल खाती थीं। कुर्ती का रंग तेजस्वी पर ताज़ा लग रहा था और गर्मियों के लिए एकदम सही है। तस्वीरों में उनकी नेचुरेल चमक देखने लायक है। हमने यह भी देखा कि एक्ट्रेस का फोन कवर उनकी ड्रेस से मैच कर रहा था।


तेजस्वी अपने भाई, प्रतीक वायंगणकर, जो अमेरिका में रहते हैं, उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पर आईं थीं। अभिनेत्री अपने भाई के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित थी और उनसे मिलते ही एक्ट्रेस ने दोनों भाइयों को गले लगाया और प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी को साझा करने के लिए जल्द ही इंस्टाग्राम का सहारा लिया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो अपलोड किया, जहां वह चिल्लाती हुई नजर आईं, “देखो कौन यहां है!” जैसे ही वह कैमरे को अपने भाई और उसके दोस्त की ओर घुमाती है। वह यह भी कहती हैं, “मैं बहुत उत्साहित हूं, इस पर विश्वास नहीं कर सकती!” एक्ट्रेस के फैन्स भी भाई-बहन की जोड़ी को एक साथ देखकर काफी खुश हैं।

