बिग बॉस 16 खत्म होते ही सभी कटेंस्टेंट अपने अपने काम के फोकस में जुट गए हैं और अपनी अपनी लाइफ को अपनी तरह से जी रहें हैं। तो वहीं प्रियंका चाहर चौधरी जो कि सीजन की विनर तो नहीं बन पाईं लेकिन फैंस के दिलों में अपनी खूब जगह बनाईं। ऑडियंस ने प्री को खूब प्यार दिया और शो खत्म होने के बाद भी लोगों के अंदर से प्यार गया नहीं है बल्कि और बढ़ गया है।
फैंस प्रियंका की हर फोटो वीडियो पर कमेंट कर के जमकर प्यार लुटाते हैं। बिग-बॉस शो के दौरान अंकित गुप्ता और प्रियंका के बॉन्ड को देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाता था, दोनों के बॉन्ड को देखकर फैंस ने दोनों के नाम को जोड़कर एक प्यारा शॉर्ट नाम भी दे दिया Priyankit और आज ये सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है।
अब दोनों एक रोमांटिक सॉन्ग Kuch Itne Haseen में एक साथ नजर आने वाले हैं। गाने का टीजर लॉन्च हो चुका है, 25 सेकंड के इस टीजर ने फैंस का तो दिल ही जीत लिया है। टीजर में दोनों का बॉन्ड काफी क्यूट और रोमांस से भरा नजर आ रहा है। दोनों का प्यार इस गाने से साफ झलक रहा है, कभी दोनों एक दूसरे की बांहो में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहें हैं, कभी ठंडी हवा का आनंद लेते हुए एक दूसरे की आंखो में खोए नजर आ रहें हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके इस गाने के टीजर पर जमकर प्यार लुटा रहें हैं, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई लेकिन गाने के टीजर ने फैंस के दिलों को छू लिया है तो देखने वाली बात होगी कि क्या दोनों कि ये फिल्म गाने की तरह छा पाएगी और फैंस का दिल जीत पाएगी।
दोनों के प्यारे बॉन्ड को बिग-बॉस 16 में जबसे देखा गया तसे ये कयास लगाए जा रहें हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं लेकिन हर बार प्रियंका और अंकित अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम देते हैं, हालांकि प्री की आंखो में अंकित के लिए प्यार दिखाई देता है लेकिन प्रियंका एक बार ये कह चुकी हैं कि उनका प्यार वाला रिश्ता सिर्फ एक तरफा है।

इनकी इस दोस्ती या प्यार को देख के एक ही फिल्म यहां सही बैठती है Kuch Kuch Hota Hai कि प्यार दोस्ती है, फिल्म में अंजलि यानि काजोल राहुल यानि शाहरूख खान से प्यार तो करती थी लेकिन कभी प्यार का इजहार नहीं किया दोनों दोस्ती का खास बॉन्ड शेयर करते थे लेकिन फिल्म के अंत में दोनों की शादी हो जाती है। ठीक वैसी ही कहानी प्रियंका और अंकित के बीच भी है। सवाल यही कि क्या दोनों को एक दूसरे के लिए प्यार की भावनाओं को इजहार कर पाएंगे और शादी के बंधन में बंधेगे या फिर केवल दोस्ती ही रह जाएगी। अब ये तो प्रियंका और अंकित ही आपस में जानते हैं।
फिलहाल दोनों अपने अपने प्रोजेक्ट में जुटे हुए हैं और दोनों के खास बॉन्ड को लोग खूब पसंद करते हुए बेशुमार प्यार लुटा रहें हैं।

