आज की तारीख भारतीय इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में दर्ज है। आज से 48 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नें देश में आपातकाल घोषित किया था। इसी आपातकाल पर बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक मूवी बनाई है और उस आपातकाल के दौर को दर्शाया है।
बता दे कि ‘इमरजेंसी’ फिल्म का टीजर कल ही रिलीज हुआ है। फिल्म में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नज़र आ रही हैं। इंदिरा गांधी के लुक कॉपी कर कंगना रनौत ने दर्शकों का मन मोह लिया है। वह फिल्म में हूबहू पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लग रही हैं। वह इस फिल्म में सूती साड़ी और चश्मा लगाए हुए नज़र आ रही हैं।
‘इंडिया इंदिरा है और इंदिरा इंडिया है’
बता दें कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ के टीजर में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही कंगना रनौत भारत देश के प्रति रक्षा की शपथ लेती नज़र आ रही है। ट्रेलर के दौरान एक मशहुर डायलॉग भी सुनने को मिला हैं,’इंडिया इंदिरा है और इंदिरा इंडिया है’। यह डाय़लॉग इंदिरा गांधी के समय काफी मशहुर थी।
गौरतलब है कि इस फिल्म की शुरूवात 25 जून 1975 से दिखाई गई हैं। आपातकाल के दौरान मची हरकंप को इस टीजर में साफ तौर पर दिखाया गया है। उस दौरान पुलिस आम नागरिकों पर कैसे लाठियां और गोलियां चला रही थी उस दृश्य को भी दर्शाया गया है। बता दें कि फिल्म में आपको सच्ची घटना और अनदेखी घटनाएं भी देखने को मिलेगा।
फिल्म 24 नवंबर 2023 को होगी रिलीज
बहरहाल, अगर हम बात करें अभिनेत्री कंगना रनौत की, तो वह हर फिल्म के किरदार को अपने ज़हन में इस कदर उतारती हैं कि हर कोई उनका फैन हो जाता हैं। फिल्म मणिकर्णिका, धाकड़, तहलवी, पंगा, फैशन, तनु वेड्स मनु जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों के नाम तो आपने सुना ही होगा और अब कंगना की यह आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी काफी चर्चा में नज़र आ रही है। कंगना की इस फिल्म का 1 मिनट 25 सेकंड़ का वीडियों लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं।
बता दें कि कंगना की फिल्म का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। कंगना इस फिल्म में अपने सचिव से कहती है कि अमेरिका के प्रेसिडेंट को एक मैसेज देना कि मेरे ऑफिस में मुझे लोग मैडम नहीं बल्कि सर बोल कर बुलाते हैं। इमरजेंसी फिल्म में आपको आपातकाल लगने के समय की सारी घटनाएं देखने को मिलेगी। इसमें सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी अपना-अपना किरदार निभाते नज़र आएंगे। यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को देश के विभिन्न सिनेमाघरों के परदे पर देखने को मिलेगी।

