बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की नई फिल्म भोला का शानदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाला है। भोला का ट्रेलर शेयर करते हुए अजय ने लिखा- ‘लड़ाईयां हौसलों से जीती जाती है, संख्या, बल और हथियारों से नहीं’।
फिल्म में अजय के साथ तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में तब्बू पुलिस के किरदार में धमाकेदार एक्शन अंदाज में दिखाई दे रहीं हैं। भोला’ के इस शानदार ट्रेलर में आप देखेंगे कि अजय देवगन बुराई का सर्वनाश करते दिख रहे हैं। साथ ही माथे पर भस्म लगाकार अजय दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं। ‘भोला’ एक बाप और बेटी की रिश्ते की शानदार कहानी है, जो अजय की इस फिल्म को खास बनाती है।
अजय देवगन ने सोमवार को कहा कि उनकी ये फिल्म भोला शाहरूख खान की पठान फिल्म की कमाई जैसी रफ्तार से दौड़ेगी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। अजय देवगन की ‘भोला’ तमिल हिट ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। अजय देवगन का कहना है कि भोला फैमिली एंटरटेनर है, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।
भोला की कहानी की बात करें तो यह ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिलेगी। भोला 30 मार्च, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को 3डी और आईमैक्स में दोनों में रिलीज किया जाएगा।

