गणेश चतुर्थी चतुर्थी के दिन से नए संसद भवन का भी श्री गणेश होना है पांच दिनों के इस विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है पहले दिन का सत्र पुरानी संसद भवन में हुआ आज यानि 19 सितंबर से कार्यवाही नए संसद भवन में ट्रांसफर हो जाएगी।
पुराने संसद भवन से नए संसद भवन के लिए निकले सांसद
पुराने संसद में पहले सभी सांसदो और पीएम मोदी ने सामूहिक फोटो क्लिक कराई उसके बाद पुरानी संसद में स्मृतियों को याद किया गया। इसके बाद कार्यवाही नए संसद में ट्रांसफर हो जाएगी। नए संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किया जाएगा। 27 साल से महिलाओं का ये आरक्षण लटका हुआ था जो आज 19 सितंबर को नए संसद में पेश किया जाएगा।
पुराने संसद की विदाई में सांसदो को दिया गए गिफ्ट पैकेट
पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह होगा इसके बाद सासंदो को गिफ्ट पैकेट दिए गए जिनमें एक डाक टिकट, एक सिक्का और संविधान की कॉपी गिफ्ट की गई उसके बाद पीएम मोदी पैदल पुरानी संसद से नए संसद भवन तक संविधान की कॉपी लेकर रवाना हो चुके हैं साथ ही सांसद भी नए संसद के लिए रवाना हो चुके हैं।
नए संसद की दोनों सदनों की कार्यवाही इस समय से होगी शुरू
नए संसद में लोकसभा की कार्यवाही दोपहर सवा एक बजे और राज्यसभा की कार्यवाही सवा दो बजे शुरू होगी। महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर निशाना साधा कि पीएम मोदी को जब ये बिल पेश करना ही था तो 10 सालों के बाद ही क्यों? वहीं सोनिया गांधी से महिला आरक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होनें कहा कि ये हमारा ये अपना है।
महिला आरक्षण बिल नए संसद भवन में होगा पेश
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा हम चाहते हैं जल्द से जल्द महिला आरक्षण बिल पारित किया जाए। कांग्रेस ने बीजेपी पपर निशाना साधते हुए कहा सत्ता पक्ष को 9.5 साल आए हो गए इतने सालों बाद 2024 के चुनाव से पहले ही महिला आरक्षण बिल कैसे याद आ गया?
पीएम ने पुरानी संसद को संविधान सदन नाम दिया
वहीं पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब भारत रूकने वाला नहीं है अब हम पूराने कानून से मुक्ति पाकर नए कानून की ओर जा रहें हैं। पुरानी संसद में हमने 4हजार से ज्यादा बिल पेश किए जिनमें से मुख्य मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति, जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां शांति की राह, ट्रांसजेडंर बिल यहीं पास हुआ। पीएम मोदी ने पुरानी संसद का नाम संविधान सदन रखा।

