सोमवार को खेले गए T20 world cup के 20 वे मैच में अफ्रीका ने बंगला देश को 4 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाए। जिसके जवाब नें बंग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 109 ही बना पाई और मैच 4 रनों से मैच हार गई। अफ्रीका इस जीत के साथ एक दिन पहले बने भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
श्रीलंकाई और भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ा
T20 world cup कप इतिहास में सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई और भारतीय टीम के नाम था। श्रीलंका ने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्कोर को डिफेंड किया था जबकी भारतीय टीम एक दिन पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा किया था। 120 रनों के जवाब मे भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया था। मगर सोमवार को अफ्रीका को मिली 4 रन से जीत के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने वाली टीम
- 114 – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 2024
- 120 – भारत बनाम पाकिस्तान, 2024
- 120 – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, 2014
T20 world cup में यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया
इस मैच में 4 रनों से जीत के बाद अफ्रीका ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। T20 world cup टूर्नामेंट में अफ्रीका के एक मात्र ऐसी टीम है जिसने 1 रन, 2 रन, 3 रन, और 4 रन से जीत दर्ज की है। अफ्रीका के अलावा ऐसा कारनामा किसी और टीम ने नहीं किया हैं। अफ्रीका ने 2009 में न्यूजीलैंड को 1 रन, 2014 में न्यूजीलैंड को 2 रन, 2014 में ही इंग्लैंड को 3 रन और अब 2024 में बांगलादेश को 4 रन से हाराया।

