बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष फहद अहमद संग शादी कर सबको सरप्राइज कर दिया लेकिन उनकी शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। फहद अहमद मुस्लिम कास्ट से हैं तो ऐसे में दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इण्डिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्वरा भास्कर की शादी की नाजायज करार दिया है, उन्होंने कहा पहले स्वरा भास्कर इस्लाम कबूल करे तभी निकाह जायज होगा।
हालांकि स्वरा के ससुराल बरेली के बहेड़ी में स्थानीय लोग काफी खुश हैं। परिवार के सभी लोग इस वक्त दिल्ली गए हुए हैं। स्वरा भास्कर की मुलाकात फहद अहमद से मुलाकात जनवरी 2020 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों की लव स्टोरी का एंगल शुरू हो गया था। 16 फरवरी को स्वरा ने अहमद से शादी रचाई लेकिन इस शादी को लेकर विवाद काफी गहराता जा रहा है। अमेरिका के शिकागो में रहने वाले इस्लामिक विद्वान यासिर नदीम अल वाजिदी ने ट्विट करते हुए इस शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- कि भले ही कानूनी रूप से वैध हो लेकिन इस्लामिक धर्म में ये शादी अवैध मानी जाएगी।
यदि स्वरा भास्कर मुस्लिम नहीं हैं और उनके पति मुस्लिम हैं तो यह विवाह इस्लामी रूप से मान्य नहीं है। इस्लाम धर्म में कहा गया है कि अगर महिला बहुदेववादी है तो उसे तब तक विवाह नहीं करना चाहिए जब तक वो इस्लाम में विश्वास न करें और यदि वो केवल शादी के लिए इस्लाम को स्वीकार भी करती है तो अल्लाह द्वारा इसे स्वीकारा नहीं जाएगा।
यासिर नदीम अल वाजिदी के ट्विट पर जवाब देते हुए आरजे सायमा ने स्वरा की शादी का बचाव करते हुए लिखा कि क्या स्वरा और फहद ने आपसे पूछा था शादी के लिए? अपनी राय थोपना बंद कीजिए ये उनका निजी फैसला है।

