छोटे पर्दे से उठकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले सुंशात सिंह राजपूत आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी स्माइल, उनका दयालुतापन, उनकी जबरदस्त एक्टिंग को लोग आज भी याद करते हैं फैंस के दिलों में आज भी SSR बसे हुए हैं वो आज तक उनको भूले नहीं हैं। 34 की उम्र में सुंशात दुनिया को छोड़ गए उनकी मौत सो मानो उनके फैंस का दिल टूट ही गया क्योंकि उनका मनाना था कि वो एक ऐसा सितारा था जो आने वाला बहुत बड़ा स्टार था।
सुंशात को फैंस इसलिए भी बेहद पसंद करते थे क्योंकि वो इंसान भी बहुत अच्छे थे। बॉलीवुड में नेपोटिज्म के चलते जहां स्टार किड्स को ज्यादा चांस मिलता काम करने को तो वहीं SSR एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में कदम रखा और छाने लगे लेकिन कहते हैं ना कि जब लोग सफल होने लगते हैं तो आपको गिराने के लिए लोग आ जाते हैं ठीक ऐसा ही कुछ सुशांत के साथ भी हुआ उनकी मौत कैसे हुई ये आज भी राज ना हुआ है।
14जून साल 2020 आज से तीन साल हंसता हुआ चेहरा सुंशात दुनिया को अलविदा कह गया। मुंबई के अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बेडरूम में SSR ने खुद को फांसी लगा ली थी लेकिन उसके बाद मामला जब ज्यादा तूल पकड़ गया जब सुशांत के पिता ने इसे मर्डर बताते हुए मामला दर्ज कराया और देखते ही देखते लोगों का एक वर्ग उनके साथ जुड़ता चला गया। मामले में सोशल मीडिया पर एक मुहिम शुरू हो गई और केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया। जांच की आवाज उठी तो एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती शक के दायरे में आईं।
तमाम राजनीतिक हस्तियों ने सुशांत की मौत पर अपनी आवाज बुलंद की और उन्हें साजिश का शिकार बताया। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत भी सुशांत सिंह राजपूत केस में इंडस्ट्री पर कई सवाल खड़े करते देखी गई थीं। आज सुंशात भले ही दुनिया में नहीं लेकिन उनकी फिल्में और गाने लोंगो को आज भी फैंस के दिलों पर छाएं रहते हैं। सुशांत को एंटीक चीजों का बहुत शौक था, तारे देखने का भी SSR बहुत शौक रखते थे। जहां बॉलीवुड में एक्टर, एक्ट्रेस कम पढ़े लिखे होते हैं वहीं सुशांत को पढ़ने का काफी शौक था और उन्होनें इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई थी।
सुशांत सिंह राजपूत ने 25 जून 2018 को चांद पर जमीन खरीदी थी। सुशांत ने भी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से ही चांद पर जमीन खरीदी थी उनकी ये जमीन चांद के ‘सी ऑफ मसकोवी’ में है।

