सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील सत्येंद्र राय ने सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसायटी में अपने आवास पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वह कई दिनों से किसी बात से परेशान थे और अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं करते थे। वह मानसिक तनाव में थे।
सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे सत्येंद्र राय
एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले 40 वर्षीय वकील सत्येंद्र राय सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसायटी में रहते थे। मंगलवार रात उन्होंने अपने फ्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सत्येंद्र के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
तनाव के कारण लगातार शराब का सेवन
शराब जांच में पता चला कि सुप्रीम कोर्ट वकील कई दिनों से तनाव में थे। उनके घरेलू सहायक ने बताया कि वह दो दिन से खाना नहीं खा रहे थे। तनाव के कारण वह लगातार शराब पी रहे थे। कमरा सील पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उनके मोबाइल फोन और कमरे को भी सील कर दिया है। इसके अलावा, वे आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए कुछ दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और परिवार के सदस्यों से बात कर रहे हैं।

