बॉलीवुड के तारा सिंह यानि सनी देओल के बेटे करण देओल 18जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस समय देओल फैमिली जश्न में पूरी तरह से इस शादी के उत्सव में डूबे हुए हैं। सनी के बेटे करण की शादी फिल्म निर्माता द्रिशा आचार्य के साथ होगी। 12 जून को दोनों की रोका सेरेमनी धरम पाजी के जुहू वाले बंगले पर हुई। करण काफी खुश नजर आए वहीं देओल परिवार भी झूमता हुआ नजर आया।
15जून को करण और द्रिशा की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमें सनी खुशी से खूब झूमे और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हुए। अपने बेटे की शादी का सपना पूरा होते हुए देओल फैमिली और सनी के लिए खास मूवमेंट है।
18 जून को सनी देओल के बेटे करण द्रिशा के साथ सात फेरे लेंगे,12 जून से शादी के सारे फंक्शन शुरू हो चुके हैं वहीं अपने बेटे के संगीत में सनी ने तारा सिंह का गेटअप लेकर गदर1 के गाने ‘मैं निकला गड्डी लेकर’ पर जमकर स्टेज पर खुशी से झूमे। बता दें सनी देओल एक बार फिर गदर 2 के साथ गदर मचाने आ रहें हैं तो फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी अपनी तरफ से कोशिशें कर रहें हैं बेटे की शादी फंक्शन में उन्होंने तरकीब अपनाते हुए फिल्म गदर 2 का प्रमोशन भी कर दिया और साथ में बेटे की शादी की खुशी भी। फैंस जमकर सनी की तारीफ और प्यार लुटा रहें हैं।
करण देओल की शादी को लेकर पूरा देओल परिवार धूम मचा रहा है,बॉबी देओल, धरम पाजी सब हालांकि पहले खबर थी कि धर्मेंद पाजी अपने पोते की रस्मों में शामिल ना होकर सीधा शादी अटेंड करेंगे लेकिन पोते की शादी हो और दादा खुशी से ना झूमे और खुशियों में शामिल ना हो ऐसा हो सकता है उन्होनें इन सब खबरों को झूठा साबित कर दिया और शुक्रवार को अपने पोते करण के संगीत में पहुंचकर जट यमला पगला दीवाना पर खुशी में थिरकते हुए नजर आए साथ में करण ने भी अपने दादू के साथ डांस किया। दादा पोते के बॉन्ड को देखकर फैंस जमकर सोशल मीडिया पर प्यार लुटा रहें हैं।
वहीं भतीजे यानि करण की संगीत सेरेमनी में चाचा बॉबी देओल और चाची ने तान्या भी खूब नाचे। बरसात फिल्म के गाने हमको सिर्फ तुमसे प्यार है पर खूबसूरत डांस किया। वहीं करण ने भी अपने संगीत में दादू के गाने पर अपने भाई राजवीर देओल के साथ यमला पगला दीवाना पर अपने मूवमेंट को जमकर इंजॉय किया और खूब धूम से स्टेज पर डांस किया।

