शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र में एक स्कूल के छात्र के साथ मारपीट की गई और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 दर्जन के करीब छात्र मोटरसाइकिल व बुलेट पर सवार होकर लाठी-डंडे और हथियार लेकर आते हैं और एक के युवक पर ताबड़तोड़ लाठी डंडे बरसाते हैं। पूरी घटना को अंजाम देकर एक के बाद एक सभी लोग बाइकों पर बैठकर निकल जाते है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में हथियार भी लिए हुए हैं और वह सभी मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो जाता है। वहीं पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जैसे कि किसी ने सीसीटीवी कैमरे से निकाल कर वायरल कर दिया और अभी है सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में जिस छात्रा को पीटा जा रहा है या गांव हरड़ का रहने वाला है और इस मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोट भी आयी है। हालांकि वजह अभी सामने नहीं आई कि छात्र को क्यों पीटा गया लेकिन मुकदमा दर्ज किया जा चुकी है।

