देश में वंदे भारत एक्सप्रेस पर जैसे शनि की दशा चढ़ा हुई है जबसे ट्रेन देश के कोने कोने तक पहुंचाई जा रही थी तबसे कई बार रेल हादसे का शिकार हो चुकी है। अब दिल्ली से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीती रात (18-19 जून) पत्थर फेंके गए हैं। मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक के नारा जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई, जिसमें ट्रेन के शीशों पर खरोंच के निशान आए हैं।
एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव
प्रधानमंत्री मोदी ने 29 मई को देहरादून से चलकर दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन के शुरू होने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद देहरादून पहुंचे थे। मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक के नारा जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई, गनीमत ये रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ।
रेलवे ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा दिल्ली मंडर की आरपीएफ की टीम काम कर रही है। हालांकि नारा जडोदा के रेलवे स्टेशन मास्टर पत्थरबाजी की घटना से इनकार कर रहे हैं। बता दें वंदे भारत पर पत्थरबाजी करने की ये सातंवा मामला है।

