नई दिल्ली। बहुजन समाजपार्टी सुप्रीमों मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को National Coordinator और पार्टी के उतराधिकारी पद से हटा दिया इसकी जानकारी बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से मंगलवार बीती रात साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ आकाश आनन्द को नेशनल कोऑर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेंट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।
सपा प्रमुख ने मायावती के फैसले पर की टिप्पणी
सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख के इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बसपा ने अपने संगठन में बड़े बदलाव के लिए जो भी कदम उठाया है वो उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। दरसल इसकी असली वजह यह है कि बसपा एक भी सीट आती नहीं दिख रहीं है क्योंकि बसपा के अधिकांश परंपरागत समर्थक भी इस बार संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट दे रहें हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि बसपा ने इसे अपने संगठन की विफलता के रूप में ले रही है। इसीलिए उनका शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतना बड़ा फेर-बदल कर रहा है।
National Coordinator पद से हटाने को लेकर करीबी नेताओं का दबाब ?
दरअसल पिछले कुछ चुनावी सभा में आकाश ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जो मायावती को रास नहीं आया। मायावती के फैसले को लेकर अटकलें लगाई जा रही जिसके बाद ऐसा मायावती ने ऐसा निर्णय लिया हैं। ज्ञात हो की मायावती ने पिछले साल ही आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो ने यह घोषणा की। अटकले यह भी लगाई जा रही हैं की यह मायावती के राजनीतिक रणनीति की एक चाल है। ऐसे में यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि पार्टी आगे क्या फैसला लेती हैं? और आकाश आनंद का भविष्य क्या होता हैं?

