एक्टर सोनू सूद फैंस का दिल जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कोरोना ने तीन साल देश के हालात खराब किए थे तो एक्टर एक मसीहा की तरह, भगवान की तरह सामने आए और उन्होंने असहाय लोंगो की मदद की इसलिए फैंस आज उनको काफी पसंद करते हैं। अब सोनू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो डोसा बनाते हुए नजर आ रहें हैं।
सोनू सूद का डोसा बनाते हुए वीडियो वायरल फैंस जमकर दे रहे अपना ऑर्डर
सोनू सूद इन दिनों एमटीवी पर रोडीज शो कर रहें हैं और दिल्ली में इसकी शूटिंग चल रही है तो काम से थोड़ा फ्री होकर एक्टर डोसा बनाने लगे तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। सोनू सूद ने डोसा बनाते हुए काफी खुश नजर आ रहें हैं और अपनी सह-कलाकार रिया चक्रवर्ती जो कि रोडीज 19 में उनके साथ दिख रहीं हैं उनके भी डोसा बनाकर खिलाते हैं साथ ही सोनू इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा भटूरे और डोसे की फ्रेंचाइजी चाहिए तो तुरंत संपर्क करें।
सोनू ने लिखा डोसे और भटूरे की फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क करें तो फैंस के कमेंट की लगी झड़ी
सोनू ने डोसा बनाते हुए कैप्शन में लिखा भटूरे और डोसे की फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क करें तो फैंस के कमेंट की बारिश हो पड़ी एक यूजर ने लिखा- एक दम बढ़िया सोनू सर, आप अच्छा काम करते हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा सोनू सर बिजनेस बहुत अच्छा है लेकिन आप पर सूट नहीं कर रहा इस काम के लिए पप्पू ज्यादा फिट बैठते जरा सोचकर देखिए। बता दें ये पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने इस तरह से फैंस का दिल जीत रहें हों इससे पहले उनका मनाली में सड़क के किनारे स्ट्रॉबेरी बेचते हुए और एक युवक से बातचीत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बता दें एक्टर के पास मदद के लिए रोजाना हजारों कॉल आते हैं। लोग अपनी समस्या उनके साथ बता के मदद पाने की कोशिश करते हैं।

