उत्तराखंड में बारिश ने अपना कहर पहले से ही ढाया हुआ है भूस्खलन से पहले ही लोंगो की मौत हो रही है और अब बुधवार 19 जुलाई को चंद घंटे पहले एक बड़ा हादसा हो गया ट्रांसफॉर्मर फटने के कारण 22 लोग चपेट में आ गए जिसमें से 16 लोंगो की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्ताल इलाज के लिए ले जाया गया है।
इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बता दें उत्तराखंड में ये हादसा चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के दौरान हुआ। पहले से उत्तराखंड भारी बारिश और बाढ़ के हालात से परेशान बने हुए हैं और इस हादसे में 16 लोग की मौत से अब बाकी के उत्तराखंडी लोग सहमें हुए हैं।

