उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक को एक महीने के अंदर पांच बार सांप ने डसा है, फिर भी वह हर बार ठीक हो गया है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टर भी इस बात से हैरान हैं कि बार-बार सांप के काटने के बाद भी वह कैसे पूरी तरह ठीक हो जाता है। इस घटना ने न सिर्फ युवक विकास दुबे (24) को बल्कि उसके परिवार को भी भविष्य को लेकर काफी परेशान कर दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
पूरी घटना फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव की है। सांपों के डर से विकास घर छोड़कर अपनी मौसी के घर रहने लगा था। लेकिन वहां भी सांप ने उसे परेशान करना जारी रखा और मौसी के घर पर भी उसे अपना शिकार बना लिया। इससे विकास और उसके रिश्तेदार दोनों ही काफी परेशान हैं। विकास को पहली बार 2 जून की रात को सांप ने डस लिया, जब रात करीब 9 बजे बिस्तर से उठते वक्त विकास को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उसे दो दिन तक भर्ती रखा गया।
एक महीने के अंदर पांच बार सांप ने डसा फिर भी जिंदा
इलाज के बाद वह इसे सामान्य घटना समझकर घर लौट आया। हालांकि, 10 जून की रात को सांप ने उसे फिर से काट लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। सौभाग्य से, उपचार के बाद वह फिर से ठीक हो गया। उसकी बढ़ती सावधानी के बावजूद, सांप ने उसे 17 जून को घर पर फिर से काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसके परिवार में दहशत फैल गई। उसे तुरंत फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बार-बार सांप से सामना पर परिवार चिंता में
विकास के बार-बार सांप से सामना होने से डॉक्टर और परिवार के सदस्य हैरान और चिंतित हैं। उन्हें डर है कि फिर से हमला कर सकता है, जिससे भविष्य को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है।

