अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रिमझिम बरसात के बीच जन संवाद कार्यक्रम के तहत गांव गांव पहुंच कर लोगों से मिल रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी में मेगा ऋण शिविर के तहत स्वरोजगार के लिए तेरह करोड़ छियासी लाख पंचानबे हजार का चेक वितरित किया वही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम के तहत दो सौ तिरानबे एम ओ यू आर के तहत 8445.73 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया। स्मृति ईरानी लगातार दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण का प्रयास करेंगी।
2014 में स्मृति ईरानी ने अमेठी में किया था इंट्री
आगमी लोक सभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र में कोई चूक नही करना चाहती है। कभी गांधी परिवार का गढ़ रहे अमेठी में स्मृति ईरानी ने वर्ष 2014 में इंट्री किया था। स्मृति के इंट्री करते ही अमेठी में कांग्रेस की चूले हिल गई। फिलहाल तत्कालीन लोकसभा चुनाव में स्मृति को जीत नही मिल पाई फिर भी स्मृति ने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दिया था।उसके बाद से ही स्मृति अमेठी में डटी रही लोगों से मिलना जुलना उनकी समस्याओं का निराकरण कराना उनकी आदत में शामिल हो गया था।
2019 में स्मृति ईरानी ने फतेह किया था कांग्रेस का गढ़।
वर्ष 2019 के चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने राहुल गांधी के मुकाबले में स्मृति ईरानी को अमेठी में मैदान में उतार दिया।इस बार स्मृति ने गांधी परिवार के किले को ढहा दिया और स्मृति ईरानी ने शानदार जीत के साथ अमेठी में भगवा परचम लहरा दिया।तब से स्मृति ईरानी अमेठी में डट गई है।
2024 में अपना वर्चस्व कायम रखना चाहती है स्मृति ईरानी।
अब आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपना बर्चस्व कायम रखने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी लगा तार पिछले कई महीनों से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में लगातार दौरे कर रही है। अमेठी की जनता से मिल कर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रही है।
इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने दौरे के पहले दिन आज अमेठी जिले के जगदीशपुर विधान सभा पहुंची जहाँ जिले के व्यापारियों ने स्मृति का जोरदार स्वागत किया। वहीं स्वागत कार्यक्रम के बाद स्मृति इरानी ने जगदीशपुर में आयोजित मेगा ऋण शिविर और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस कार्यक्रम के तहत 293 एम ओ यू रूपए 8445.73 करोड़ का निवेश प्रस्तावित हुआ। जिसके माध्यम से 26557 बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जिले के 27 व्यापारियों को 13 करोड़ 86 लाख 95 हजार रुपए का चेक वितरित किया।
वहीं स्मृति ईरानी ने पीएमईजी एम वाई एस वाई, ओडोपी ,मुद्रा एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किया उसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जगदीश पुर विधानसभा क्षेत्र के पर्वतपुर पहुंची जहाँ पर उन्होंने भाजपा के मीडिया प्रभारी चंद्रमौली के घर पर उन्होंने औपचारिक मुलाकात किया। स्मृति ने वहां के ग्रामीणों की शिकायतों को भी सुना जिसके बाद स्मृति ईरानी कमालपुर गांव में लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुन सम्बंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश भी दिया।
स्मृति ईरानी पूर्वांचल बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह के आवास लालपुर गांव पहुंची जहां उन्होंने उनके परिवार के साथ साथ गांव के लोगों से भी मुलाकात व जनसंवाद किया। स्मृति ईरानी अमेठी में किसी भी हाल में 2024 में अपना वर्चस्व कायम रखना चाहती है।

