अयोध्या पहुंची रामायण सीरियल की सीता अभिनेत्री दीपिका ने रामलला का किया दर्शन। अभिनेत्री दीपिका ने कहा पहली बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन का अवसर मिला और मेरा जीवन धन्य हो गया।
रामलला की प्रतिमा बहुत तेजस्वी है। रामलला का दर्शन करने वाले भक्तों का प्रभु दुख दर्द करें दूर। भव्य मंदिर निर्माण के बाद दोबारा आऊंगी प्रभु का आशीर्वाद लेने। अयोध्या पहुंची प्रसिद्ध रामायण सीरियल की सीता का बड़ा बयान। हिंदुस्तान होता जा रहा है सनातनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद संभालने के बाद देखने को मिला है अलग रूप। खुले हाथ से हमको करना चाहिए इसका स्वागत।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर जारी की हैं। तस्वीर को जारी करते हुए लिखा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल और परकोटा में चल रहा निर्माण कार्य पूरा हो गया है तो वही द्वितीय तल का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। जनवरी 2024 में भगवान रामलला को दिव्य भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करके किया जाएगा विराजमान।

