दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी शुरू हो चुकी है, उनके वकील मामले को लेकर अपनी बात पेश करेगे बताया जा रहा है कि सिसोदिया जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं। वहीं सीबीआई ने 5 दिन की सिसोदिया की रिमांड मांगी है। दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई स्पेशल जज एम के नागपाल की कोर्ट में मनीष सिसोदिया की पेशी शुरू हो चुकी है। उनका पक्ष रखने के लिए वकील मोहित माथुर और सिद्धार्थ अग्रवाल मौजूद हैं। वरिष्ठ वकील दयान कृष्णनन भी कोर्ट पहुंच मौजूद हैं।
वहीं पार्टी के कार्यकर्ता सड़को पर उतर आएं हैं। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को गैरकानूनी बताया है। पुलिस का कहना है कि धारा 144 लागू है। प्रदर्शनकारी लगातार जोरो शोरो से विरोध कर रहें पुलिस के सभी नियमों को तोड़कर उन्होनें हदें पार कर दी हैं। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया है। उधर, आम आदमी पार्टी ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। आप का आरोप है कि पुलिस ने ऑडियो सिस्टम जब्त कर लिया है।
भाजपा और आप पार्टी के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि केजरीवाल को मनीष सिसोदिया से इस्तीफा लेना चाहिए। अगर सिसोदिया से केजरीवाल इस्तीफा नही लेंगे तो BJP दिल्ली में धरना देगी, उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कैसे पता चला कि उनके नेता गिरफ्तार होने वाले हैं, इस मामले की भी जांच होनी चाहिए। केजरीवाल जिस करप्शन के खिलाफ आवाज उठाते थे, आज उन्हीं के मंत्री भ्रष्टाचार में फस रहे हैं।

