कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के पावर और लवेबल कपल हैं दोनों के प्यार की कहानी फिल्म शेरशाह से शुरू हुई और उसके बाद भी कपल ने अपने रिलेशनशिप को सबसे छुपा के रखा लेकिन इसके बाद शादी कर के एक दूसरे के लिए हो गए हमेशा के लिए। अब कियारा का 31 जुलाई को जन्मदिन है तो अपने पति के साथ वो कुछ समय के लिए वेकेशन पर निकल चुकी हैं।
कियारा अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा में दिखीं थी और सिड रश्मिका मंदाना के साथ मिशन मजनू में नजर आए थे दोनों अपने अपने काम में काफी व्यस्त थे अब थोड़े समय के लिए दोनों एक दूसरे के साथ टाइम बिताने के लिए वेकेशन पर निकल पड़े हैं एयरपोर्ट पर हाथों में एक दूसरे का हाथ दोनों कैमरे में कैप्चर हुए।
कियारा ने फ्लाइट टेक ऑफ से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की जिसमें एक्ट्रेस सिड के कंधे पर अपना सिर रखे हुए हैं और फोटो पर कैप्शन लिखा- Time To और एयरप्लेन का इमोजी शेयर किया। लुक की बात करें तो कियारा बीज को-ऑर्ड सेट के साथ व्हाइट टॉप में नजर आईं। वहीं सिद्धार्थ टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में नजर आए। कियारा-सिड की प्यारी स्माइल दोनों के प्यार बॉन्ड तस्वीर में देखा जा सकता है।
कियारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सिड उनका घर हैं हम बेशक कहीं भी हो लेकिन वो मेरे लिए मेरा घर हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि सिड जैसे पति मुझे मिले और मैनें सही फैसला लिया उनके साथ जीवन बिताने का। सिड मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरे लिए सबकुछ हैं। फिलहाल तो ये प्यारा कपल वेकेशन बिताने के लिए निकल गया है वहीं कियारा अपना जन्मदिन भी मनाएगी। बात की जाए दोनों के वर्कफ्रंट की तो कियारा-सिड के पास काफी प्रोजेक्ट हैं।

