गाजियाबाद में सामान खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया जिसमें बात हाथापाई, मारपीट तक पहुंच गईं और ग्राहक दुकानदार के बीच जमकर गाली गलौच भी हुआ।
आरोपी ने पहले दुकान में दुकानदार को पीटा फिर सड़क पर बेसुध होने तक की पिटाई लेकिन वो कहते हैं ना कि कोई खामखां तो यूंही नहीं किसी को पीटता कोई ना कोई वजह होती है ठीक ऐसा इस मामले भी है दुकानदार ने पहले लोहे की रॉड लेकर हमला किया जिसके बाद आरोपी ने दुकानदार को पीटा ये पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस मामले को लेकर एक्टिव हो गई है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्यायखंड इलाके की घटना है।

