शहनाज गिल(Shehnaaz Gill) देश और दुनिया की चहीती बन चुकी हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो छाए रहते हैं। इतने कम समय में उन्होनें फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनके क्यूट, चुलबले ,हॉट लुक को लेकर फैंस भी सोशल मीडिया पर कमेंट किए बिना नहीं रह पाते हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज की कोई भी फोटो या वीडियो हो फैंस कमेंट की बौछार लगा देते हैं।
शहनाज को पॉपुलरेटी बिग-बॉस से मिली इसके साथ ही उन्हें उनका प्यार भी इस शो के जरिए मिला सिद्दार्थ शुक्ला, इस शो को सिद्दार्थ शुक्ला ने जीतकर अपने नाम किया। इसके बाद सिद्दार्थ और शहनाज की जोड़ी को सिडनाज नाम से पॉपुलर किया, दोनों शो से बाहर निकलने के बाद खास बॉन्ड शेयर करते थे कई शो में दोनों का लव साफ नजर आता था। बिग-बॉस में शहनाज ने तो प्यार का इजहार करते हुए सिद्दार्थ को बोला था कि “तू सिर्फ मेरा है, मैं प्यार करती हूं तुझसे, फाड़ के रख दूंगी मैं सबको, मुझे शो नहीं जीतना मुझे तुझे जीतना है”।
सिद्दार्थ शुक्ला की मौत के बाद गिल काफी टूट गईं थी, उन्होनें सोचा भी नहीं था कि उनका प्यार ऐसे अधूरा रह जाएगा। सिड उनको छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा। सिद्दार्थ शुक्ला की मौत को दो साल का समय बीत चुका है लेकिन फैंस आज भी दोनों के खास बॉन्ड को ल नहीं पाए हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि शहनाज किससे शादी करेंगी?
शहनाज अपने फेमस शो Desi Vibes with Shehnaaz Gill में Bhuvan Bam के साथ अपनी शादी को लेकर बात की देखिए इस वीडियो के जरिए कि उन्होनें अपनी शादी को लेकर क्या बातें कहीं।

