मणिपुर में पहले से ही हिंसा की आग सुलगी पड़ी है लेकिन एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाने को लेकर विपक्ष ने पीएम मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा है। पूरा विपक्ष सरकार पर भड़का हुआ है और इसकी कड़ी निंदा कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस निंदनीय घटना को लेकर इसे अमानवीय करार दिया जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है। 2 महिलाओं के साथ इस बदसलूकी को लेकर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि “कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है? कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते?’ कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि मणिपुर के वीभत्स कृत्य के दृश्य देख कर पूरा देश बेचैन है और आप चुप्पी साधे चैन की नींद सो रहे हैं मोदी जी। महिलाओं के साथ हुए अस कृत्य के बाद मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग उठ रही है।

