पंजाब की कटरीना कैफ और बिग-बॉस 13 से लाइमलाइट में आने वाली शहनाज अब बॉलीवुड में कदम रख चुकीं हैं किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ उन्होनें अपना पहला डेब्यू किया अब उनके पास नवाजुद्दीन के साथ काम करने का भी प्रोजेक्ट है ये हमने आपको पहले बताया था। शहनाज की फैन फ्लोइंग बिग-बॉस13 के सीजन से निकलने का बाद काफी है और दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।
शहनाज के चुलबुले अंदाज और देसीपन भाषा को लेकर फैंस उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं उनका नैचुरल अंदाज भी फैंस को काफी भाता है। हाल ही में शहनाज ने दुबई में एक लाइव शो किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी जिसे देखकर शहनाज काफी इमोशनल हो गईं और इंस्टाग्राम पर अपने प्यारे फैंस को थैंक्यू बोला।
शहनाज ने दुबई लाइव शो में बिखेरा अपना जलवा
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपने दुबई का लाइव शो का वीडियो डाला जिसमें वो ऑडियंस से बिल्कुल आम तरीके से बात करती हुईं नजर आ रहीं हैं जरा भी ऐसा नहीं लग रहा कि वो एक स्टार हैं उनके इसी अंदाज से फैंस उन पर प्यार लुटाते हैं।
शहनाज अपने फैंस के साथ रहती हैं काफी विनम्र
जहां बाकी सेलिब्रिटी फैंस के साथ रूखा व्यवहार करते हैं फोटो खिंचाने से बचते हैं तो वहीं शहनाज के दुबई लाइव शो में जब फैंस ने फोटो लेने के लिए तो शहनाज ने कहा मेरे पास टाइम है, मैं करके जाऊंगी, ऐसे कैसे मैं अपने फैंस को मिले बिना नहीं जा सकती हूं, विश्वास करो, बस धक्के मत मारना मैं सबसे मिलकर जाऊंगी.बहुत महंगी टिकट है यहां की, सबको मिलना मेरा हक है।
दुबई के लाइव शो में शहनाज ने गाना गाकर महफिल लूटी
दुबई के लाइव शो में शहनाज ने Guru Randhawa और अपनी एल्बम सॉन्ग का गाना Moon Rise गाया। फैंस उनकी सुरीली आवाज को काफी एंजॉय करते हैं। गाना गाते वक्त शहनाज अपने दिल की भी बात करती हैं। कहती हैं कि मैं किसी का दिल नहीं तोड़ती, मेरा टूट जाता है।
इस इवेंट में शहनाज गिल ने ग्रे कलर की शिमरी बॉडीफिट ड्रेस कैरी की हुई थी जिसमें वो काफी ग्लैमर लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर शहनाज का ये वीडियो छाया हुआ है और उन्हें जमकर तारीफें मिल रहीं हैं।

