पंजाब की कटरीना कैफ कहलानी वाली शहनाज का नाम शायद ही ऐसा हो जो ना जानता हो बिग-बॉस सीजन 13 के बाद उनकी ऐसी किस्मत चमकी कि आज वो बॉलीवुड में भी चमक रहीं हैं पहले भाईजान के साथ अपना पहला डेब्यू किसी का भाई किसी की जान के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अब एक एक और प्रोजेक्ट उनके हाथ लग गया है।
अपनी विलेन वाली हंसी से बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ शहनाज बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इन दिनों शहनाज सोशल मीडिया पर फिर काफी एक्टिव हो गईं हैं, अपने स्टाइलिश,ग्लैमरेस अंदाज से वो बिजलियां गिरा रही हैं ऐसे में कहा जा सकता है कि अब बॉलीवुड का उन पर सुरूर चढ़ने लगा है।
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के बाद से शहनाज अपने हॉट लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा रहीं हैं और लोंगो के दिलों पर बिजलियां गिरा रहीं हैं।
भाईजान की फिल्म के बाद अब नवाज के साथ शहनाज इश्क करती हुई नजर आएंगी फिलहाल अभी सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि शहनाज नवाज के साथ फिल्म नहीं बी प्राक एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। पंजाब की शहनाज आज हाइलाइट हैं इसका श्रेय वो मीडिया को देती हैं और कहती हैं कि “मैं जो कुछ भी हूं मीडिया की वजह से हूं, उन्होंने हमेशा मेरी कामयाबी को हाईलाइट किया है, हालांकि अगर आप ट्रोलिंग के बारे में बात करना चाहते हैं, तो मेरे पास वास्तव में इसका कोई जवाब नहीं है।”

