पंजाब की क्वीन शहनाज गिल ने अपने चुलबुले अंदाज से बिग बॉस से फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है और दिन पर दिन जमकर फैंस उनपर प्यार बढ़ा रहें हैं। पंजाब से निकलकर शहनाज बॉलीवुड में अपना पहला डेब्यू किसी का भाई किसी की जान फिल्म से सलमान खान के साथ कर चुकी हैं और लगातार वो अब आगे की और बढ़ती नज़र आ रही हैं। भाईजान के साथ फिल्म करने के बाद अब शहनाज नवाजुद्दीन के साथ सॉन्ग एलबम में दिखने वाली हैं और बता दें गाना 3 जुलाई को ही रिलीज हो रहा है।
शहनाज का नया एल्बम सॉन्ग काफी चर्चा में हैं और सांग का पोस्टर भी आ चुका हैं। गाने का नाम है Yaar Ka Sataya Hua Hai जिसको मशहूर गायक B Praak ने गाया है, बोल जानी ने लिखें हैं और गाने को अरविंद खैरा ने निर्देश किया है। बता दे ‘ यार का सताया हुआ है’ गाना B Praak के लेटेस्ट एलब्म जोहराजबीन से लिया गया है। फैंस शहनाज और नवाज की एक साथ जोड़ी देखकर काफी खुश हैं। अब आप तो जानते हैं B Praak इंडस्ट्री के ऐसे सिंगर हैं जो रोमांस और दर्दभरे गाने को लेकर काफी पॉपुलर बेहद ही कम समय में उनकी आवाज ने लोंगो पर अपनी भारी आवाज का जादू चढ़ाया है।

‘यार का सताया हुआ है’ गाने में शहनाज और नवाज के बीच रोमांस और उदासीनता देखने को मिलेगी क्योंकि ये गाना हर्टब्रेकिंग होगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी कला से सभी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया और अब शहनाज और उनकी जोड़ी इस गाने के जरिए लोंगो का दिल जीतने के लिए आ रही है 3 जुलाई को। फैंस के बीच तो काफी उत्साह है दोनों के कमाल का। वहीं नवाज-शहनाज भी गाने के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्टग्रम पर पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा ‘’मैं पागल हूं और बहुत पागल। पर यह भी बात है कि दिल सच्चा है। छीन तो लेता तुझको सरेआम मैं पर मसला ये है कि शौहर तेरा आदमी अच्छा है’’ तो शहनाज ने भी इंस्टा पर नवाज के इस पोस्ट को रिशेयर किया।
अपने गाने ‘यार का सताया हुआ है’ को हिट बनाने के लिए नवाज और शहनाज ने इसका जमकर प्रमोशन किया उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। बीती रविवार की रात नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल सॉन्ग को प्रमोट करने पहुंचे तो दोनों का लुक काफी कमाल का था। नवाज ने व्हाइट कोट पेंट कैरी किया था जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे तो वहीं बात करें शहनाज के लुक की तो उन्होनें पिंक शॉर्ट स्कर्ट, ब्लैक हाइनेक टॉप और ऊपर से ब्लैक कोट पहना हुआ था जिसमें वो काफी हॉट लग रहीं थीं। दोनों एक्टर्स ने जमकर साथ में पोज भी दिए और लाइमलाइट में छाए हुए हैं।

