पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम हाई लेवल पर है, हीटवेव से इंसान मौत का शिकार हो रहा है। प्रचंड गर्मी ने बलिया में तीन दिन के अंदर 55 लोंगो की मौत हो गई। वहीं बिहार के पटना में पिछले 24 घंटे में भीषण गर्मी ने 35 लोंगो की मौत हो गई है। इसके अलावा बिहार में भी हीटस्ट्रोक से 9 लोंगो की मौत हो गई है। वहीं बलिया में हुई 55 लोंगो की मौत पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी कि हिट स्ट्रोक से मौत नही हुई। निवर्तमान सी एम एस ने गलत बयान जारी किया था जिसके कारण उन्हें पद से हटा दिया गया है। जिले में हर तरह कि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कि गयी है। अब बात करें तो जिला चिकित्सालय मे आज तक पानी कि व्यवस्था नही थी कैमरे के नज़र पड़ने पर टैनकर मंगाये गए। शासन से जांच करने आये दो अधिकारियो ने अभी नही कि एक भी हिट स्ट्रोक से मौत कि पुष्टि।
भीषण गर्मी से जा रही लोंगो की जान
बढ़ती गर्मी के प्रकोप से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है हीटवेव से लोंगो की जान भी जा रही है। प्रचंड धूप से लोग बचने के लिए तरह तरह के बचाव कर रहें हैं। चेहरे को फुल कवर कर के, आंखो पर सन ग्लास इस्तेमाल कर रहें हैं, हाथों को दस्ताने से कवर कर के चल रहें हैं। 11 बजे से सड़को पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है, इंसान क्या परिंदा भी पर नहीं मार रहा है।
बलिया के साथ साथ राम की जन्मभूमि अयोध्या में भी ड्यूटी कर रहा अचानक टीएसआई लड़खड़ा कर गिरा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई हीटवेव से मौत की आशंका जताई गई। बता दें देवरिया का रहने वाला था टीएसआई विनोद सोनकर। पुलिस लाइन का एक सिपाही भी हीटस्ट्रोक का शिकार हो गया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में बेहोशी हालत में भर्ती कराया गया।

