गाजियाबाद में एक सनसनीखेज घटना में दिल्ली से सटे पॉश इलाके में पेट्रोल पंप मालिक से बदमाशों ने 8 लाख रुपए लूट लिए ।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है पुलिस मौके पर सीसीटीवी और अन्य चीज खंगाल रही है। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन राजेंद्र नगर इलाका जो कि गाजियाबाद के पॉश इलाकों में से एक ही आता है और दिल्ली से सटा हुआ है। यहां पेट्रोल पंप मालिक का भतीजा विक्रांत अपनी कार में 7 लाख 65 हजार रुपए लेकर जा रहा था। जो उसको बैंक में जमा करवाने थे। इसी दौरान बाइक पर एक युवक आया और उसने कार चलाने को लेकर उससे बहस करनी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है के पीछे से एक कार में कुछ लोग आए और वह कार में रखे पैसे लेकर फरार हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर डीसीपी भी पहुंचे हैं पूरे मामले की जांच कर रहे हैं सीसीटीवी खंगाला जा रहा है पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

